
ट्रेन में परिवार बना रहा था सैंडविच, सोशल मीडिया पर छिड़ी सिविक सेंस की बहस
AajTak
ट्रेन में बैठे एक परिवार का सैंडविच बनाते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पब्लिक स्पेस में सिविक सेंस को लेकर लोग दो हिस्सों में बंट गए.
सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे सामने आते हैं, जो सिविक सेंस का सवाल ले आते हैं.हाल ही में जीरो सिविक सेंस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां एक इंफल्यूंसर रील बना रही थी, और इस दौरान कोई राहगीर वीडियो में आ गया था, वहां से सिविक सेंस की बहस छिड़ी. जो कई वीडियो में अब दिख रही है. ऐसे ही एक वीडियो और सामने आया है. जहां रेल में सफर कर रहे लोग सैंडविच तैयार कर रहे हैं. अब इसमें सवाल है कि क्या ये मामला सिविक सेंस होने या ना होने पर कैसे आ गया.आइये देखते हैं वीडियो में क्या है.
यह वीडियो मूल रूप से दिव्या जैन नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया था. इसमें उनका परिवार ट्रेन की यात्रा के दौरान सैंडविच तैयार करता दिख रहा है.क्लिप में एक महिला ब्रेड पर हरी चटनी लगा रही है, जबकि बाकी लोग बर्थ पर बैठकर सब्ज़ियां काट रहे हैं.
यह सामान्य पारिवारिक वीडियो जब X पर पहुंचा तो विवाद का कारण बन गया.कुछ ने इसे बदतमीजी और गैर-हाइजीनिक बताया, तो कुछ ने इसे लंबी यात्रा में एक जरूरी और व्यावहारिक तरीका करार दिया.
देखें वायरल वीडियो
लोगों ने क्यों किया विरोध?
कई यूजर्स ने इसे सार्वजनिक जगह पर गलत व्यवहार बताया. विरोध करने वालों की दलीलें थीं कि ट्रेन एक शेयर्ड स्पेस है.सब्ज़ियां काटना और फैलाना गंदगी फैला सकता है, खाने की तेज़ गंध अन्य यात्रियों को परेशान कर सकती है और यह स्वच्छता के नियमों के खिलाफ है.कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि इस तरह खाना बनाने पर बैन लगना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










