
ट्रेन को बेपटरी करने की एक और साजिश! रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे की छड़ों से भरा बैग
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भयंदर और मीरा रोड रेलवे स्टेशनों के बीच रेल पटरियों पर लोहे की छड़ों से भरा एक बैग फेंकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी ये हरकत हजारों लोगों की जान ले सकती थी.
बीते कुछ समय से कुछ अराजक तत्व रेलवे ट्रैक पर ऊटपटांग चीजें रखकर बड़े हादसे कराने की कोशिश में लगे हुए हैं. एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भयंदर और मीरा रोड रेलवे स्टेशनों के बीच रेल पटरियों पर लोहे की छड़ों से भरा एक बैग फेंकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी ये हरकत हजारों लोगों की जान ले सकती थी.
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने तीनों को बुधवार को पकड़ लिया. सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घटना 5 नवंबर को हुई जब कुछ लोगों ने सात लोहे की छड़ों से भरा एक बैग रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.
उन्होंने कहा, पुलिस को तोड़फोड़ के प्रयास का संदेह भी है, जिसके कारण ट्रेन पटरी से उतर सकती थी. इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125,(2), 126 (2), 329 (3) और भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 152 के प्रावधानों के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच टीम ने आरोपियों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिन्होंने एक कंस्ट्रक्शन साइट से छड़ें चुराई थीं और उन्हें पटरियों पर फेंक दिया था. आरोपियों की पहचान विकास राजभर, जयसिंह राठौड़ और विक्रम गुप्ता के रूप में हुई है. तीनों की उम्र 19 साल है.
पहले ऐसे कारणों से हुए हादसे
बीते अगस्त में उत्तर प्रदेश के कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी. ट्रेन के ड्राइवर का कहना है कि पटरी पर बोल्डर रखा था. इसके साथ लोहे के कई और स्ट्रक्चर बरामद हुआ थी. हालांकि, स्टेशन पास होने के कारण ट्रेन की स्पीड धीमी ही थी, जिससे ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







