
ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर उड़ा लेता था यात्रियों के मोबाइल, शातिर चोर के पास मिले ₹5 लाख के 35 फोन
AajTak
ट्रेनों और स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस ने नागपुर से मोहम्मद इरम अली मोहम्मद जुबेर शेख को गिरफ्तार किया और उसके पास से 35 मोबाइल फोन जब्त किए गए.
महाराष्ट्र के पालघर जिले की पुलिस ने ट्रेन यात्रियों और रेलवे स्टेशनों पर होने वाली चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. वसई स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने नागपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 35 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत ₹5.07 लाख है.
दरअसल, वसई जीआरपी को ट्रेनों में यात्रियों और रेलवे स्टेशनों से मोबाइल फोन चोरी की कई शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस ने खुफिया और तकनीकी जानकारी सहित तमाम सुरागों पर काम किया.
जीआरपी के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय खेड़कर ने बताया कि आखिरकार आरोपी मोहम्मद इरम अली मोहम्मद जुबेर शेख (20) का पता चला और उसे 18 अक्टूबर को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से अलग अलग ब्रांड्स के 35 मोबाइल फोन बरामद किए.
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरम अली मोहम्मद जुबेर शेख के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









