
ट्रेड डील पर मोदी सरकार के स्टैंड को RSS का समर्थन, जे नंदकुमार बोले- हम एक मजबूत देश
AajTak
अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी के स्टैंड को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी समर्थन मिल गया है. संघ के ऑल इंडिया एग्जीक्यूटिव मेंबर जे नंदकुमार ने ट्रेड डील पर मोदी सरकार के स्टैंड की तारीफ की और कहा कि हम एक मजबूत देश हैं. हमसे कोई भी देश यह नहीं कह सकता है कि ऐसे करो.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के इस साल सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका जिक्र किया था. इंडिया टुडे ग्रुप के आयोजन इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई के मंच पर भी इसकी गूंज सुनाई दी. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई में RSS: नेशन बिल्डिंग या नेशनलिज्म? सेशन में संघ के ऑल इंडिया एग्जीक्यूटिव मेंबर जे नंदकुमार ने कहा कि राष्ट्र की अवधारणा बहुत पुरानी है. राष्ट्र का कॉन्सेप्ट ऋग्वेद में भी मिलता है.
उन्होंने वेदों में बताए गए राष्ट्र के कॉन्सेप्ट का उल्लेख किया और विष्णु पुराण में बताई गई बाउंड्री 'उत्तरश्च समुद्रः,दक्षिण हिमालयः...' का भी जिक्र किया. जे नंदकुमार ने कहा कि यह देश पुरातनकाल से है और आगे भी रहेगा. यह गलत कहा जाता है कि मुगलों ने एक कर दिया, अंग्रेजों ने एक कर दिया. उन्होंने इतिहास के पुनर्लेखन को लेकर सवाल पर कहा कि जेम्स मिल कभी भारत नहीं आया था और उसने ब्रिटिशकालीन भारत का इतिहास लिखा.
जे नंदकुमार ने कहा कि कोई यह नहीं कह सकता कि इस समय से भारत का इतिहास शुरू हुआ. यह शून्य से शुरू होने वाली प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास होने ही चाहिए. यह हर भारतीय की ड्यूटी है कि वह सही इतिहास जाने. जे नंदकुमार ने अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर संघ के स्टैंड पर कहा कि कोई भी देश हमसे यह नहीं कह सकता कि ऐसे करो. चाहे वह अमेरिका हो, इंग्लैंड हो या कोई अन्य.
यह भी पढ़ें: अमृता फडणवीस को नहीं पड़ता ट्रोल्स से फर्क, बोलीं- उन्हें इसके पैसे मिलते हैं
उन्होंने कहा कि हम एक मजबूत देश हैं. वहां (अमेरिका में) गाय को भी मांस खिलाया जाता है. ऐसे मिल्क प्रोडक्ट हम पर थोपने का अधिकार इनको (अमेरिका को) किसने दिया है. संघ नेता ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी के स्टैंड की तारीफ की और कहा कि भारत आगे जाने के लक्षण दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम ने जो निर्णय लिया और अमल कर रहे हैं, वह सही है और अच्छी दिशा में है.
यह भी पढ़ें: शिवराज और शिंदे से कैसे अलग है महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश का 'नीतीश मॉडल'? चुनाव विश्लेषकों ने बताया

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






