
ट्रिपल सुसाइड: मां ने दो नाबालिग बेटों के साथ खाया जहर, आर्थिक तंगी और घरेलू कलह में दी जान
AajTak
उत्तराखंड के विकासनगर में घरेलू कलह के चलते पहले अपने दो नाबालिग बेटों को खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया और खुद भी जहर खा लिया. इससे तीनों की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
उत्तराखंड के विकासनगर में एक मां ने अपने दो नाबालिग बच्चों समेत जहरीला पदार्थ खा लिया. इससे तीनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला ने यह कदम घरेलू कलह और आर्थिक तंगी के चलते उठाया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सहसपुर के जस्सोवाला की है. एक मां ने गृहक्लेश के चलते अपने नाबालिग बेटों को खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया. इसके बाद खुद जहर खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई.
इस मामले में एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक महिला का पति सोमवार की देर शाम जब ड्यूटी से वापस आया, तो घर का दरवाजा बंद मिला.
काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो वह किसी तरह छत के रास्ते से घर में पहुंचा. अंदर जाकर उसने देखा कि उसकी पत्नी और दोनों बेटे अचेत अवस्था में पड़े थे. उनके आस-पास खाना बिखरा पड़ा था. देखते ही मृतका के पति ने सूचना पुलिस को दी.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और डॉक्टर, सभी मृत मिले

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










