
ट्रांसजेंडर को डेट कर रहा था शख्स, बताया कैसे सामने आई सच्चाई, मांग रहा मदद
AajTak
Man Dating Transgender: इस शख्स का कहना है कि उसने एक ऐसी महिला को डेट किया है, जो ट्रांसजेंडर है. उसे पहले इस सच्चाई का पता नहीं था. शख्स ने कहा कि उसने अपनी पसंद नापसंद को लेकर एक लिस्ट शेयर की थी, जिसके बाद महिला ने सच्चाई उगल दी.
इस शख्स का कहना है कि यह जिस महिला को डेट कर रहा था वह ट्रांसजेंडर है. उसने इंटरनेट पर लोगों से मदद मांगी. जोश नाम के शख्स ने लोगों से पूछा कि वह अपने सवालों और चिंताओं के बारे में उस महिला को कैसे बताए. उन्होंने कहा कि वह कई बार उसके साथ डेट पर गया और दोनों ने अच्छा खासा वक्त साथ बिताया है, लेकिन बाद में महिला ने बताया कि वह एक पुरुष के तौर पर पैदा हुई थी.
जोश ने कहा कि वह अतीत में किसी के पुरुष से महिला बनने का समर्थन नहीं करते थे लेकिन उन्हें बाद में अहसास हुआ कि वह अब भी उस महिला को अपने जीवन में चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि वह उसके साथ एक कनेक्शन फील करते हैं और उन्हें वो आकर्षित करती है. जोश ने लोगों से कहा कि वह इस रिलेशनशिप में आगे बढ़ने के लिए टिप्स जानना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं अब भी उसे एक महिला मानता हूं. लेकिन जब मैंने उसके साथ अपनी पसंद नापसंद को लेकर एक लिस्ट शेयर की, तो वो असहज हो गई और परेशान दिखने लगी. उसने कहा कि वह नहीं मानती कि हमारा रिश्ता आगे तक चलेगा. उस लिस्ट से ऐसा जाहिर हो रहा था कि मैं किसी व्यक्ति के पुरुष से महिला (man to woman) बनने में दिलचस्पी नहीं रखता हूं.'
इसके बाद जोश ने उससे पूछा कि उसके दिमाग में आखिर चल क्या रहा है. तब उसने अपनी सच्चाई बताई.
अतीत में कई महिलाओं को रिजेक्ट किया
जोश ने कहा कि वह उसे खोने के विचार से ही दुखी हो जाते हैं. लेकिन अब उन्हें मालूम है कि उसकी सच्चाई क्या है. जोश ने कहा कि उन्हें ट्रांसजेंडर्स के मामले में अधिक जानकारी नहीं है. इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें अतीत में भी कई ट्रांस महिलाओं ने अप्रोच किया था लेकिन वो उन्हें बिना किसी वजह रिजेक्ट कर देते थे. लेकिन अब उन्हें ये जानकर इस बात को स्वीकार करने में शर्म आती है कि इस कहानी में जानने को और भी बहुत कुछ है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











