
ट्रक की टक्कर से 10 मीटर तक घिसटती चली गई कार, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
AajTak
यूपी के हरदोई जिले (UP Hardoi) में एक ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई. इस घटना का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां ट्रक की चपेट में आकर एक कार 10 मीटर तक घिसटती चली गई. गनीमत रही कि कार सवारों को कुछ नहीं हुआ.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (UP Hardoi) में एक ट्रक और कार की भिड़ंत का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, कार एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी, उसी समय अचानक कार धीरे चलने लगी. इसी के साथ तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक में फंसी कार दूर तक घिसटती चली गई. गनीमत रही कि ट्रक को आसपास के लोगों ने रुकवा लिया, जिससे कार सवार सुरक्षित निकल आए. दिल दहला देने वाले इस घटनाक्रम की तस्वीरें CCTV में कैद हो गईं, जिसके सहारे पुलिस जांच में जुटी है.
घटना का वीडियो
ट्रक में फंसी कार में सवार थे 4 लोग
सीसीटीवी में कैद सड़क हादसे की दिल दहलाने वाली यह तस्वीरें हरदोई जिले के कोतवाली मल्लावां इलाके में कस्बा मल्लावां के बड़े चौराहे की हैं. तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक ट्रक कार में टक्कर मारता दिख रहा है. ट्रक में फंसी कार काफी दूर तक घिसटती नजर आ रही है. कार में कुछ लोग सवार हैं. 1 अप्रैल को कटरा बिल्हौर हाईवे पर स्थित मल्लावां कस्बे के बड़े चौराहे पर कानपुर की ओर से आ रही एक कार में 4 लोग सवार थे. कार ने ट्रक को ओवरटेक किया.
10 मीटर तक घिसटती चली गई कार
आगे वाहन आ जाने से कार ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए. तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर से कार 10 मीटर तक घिसटती चली गई. आसपास के लोगों ने दौड़कर ट्रक को रुकवा लिया और कार सवारों को बाहर निकाला. हादसा कस्बे के अंदर भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ. पूर्वी हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने कहा कि हालांकि इस मामले में पुलिस में दोनों ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है. सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद इस मामले में जांच की जा रही है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







