
ट्रंप सिर्फ ईरान के फोर्डो को तबाह करना चाहते थे, नेतन्याहू ने US प्रेसिडेंट को तीनों न्यूक्लियर साइट को खत्म करने के लिए कैसे राजी किया?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सिर्फ ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट पर हमला करना चाहते थे. लेकिन इजरायल कि थ्योरी 'FINISH THE JOB' की की थी. यानी कि ईरान के न्यूक्लियर फाउंडेशन को ही खत्म कर दिया जाए. इसके लिए नेतन्याहू ने ट्रंप समेत अमेरिकी प्रशासन को पूरे एक सप्ताह तक समझाया. ये वही समय था जब ट्रंप अपना फैसला लेने के लिए 2 हफ्ते का समय लेने की बात मीडिया के सामने कह रहे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर साइट का विनाश चाहते थे. फोर्डो, जो अब तक ईरान का सबसे गुप्त और सबसे न्यूक्लियर साइट माना जाता था को अमेरिकी B-2 बॉम्बर बमों से तहस-नहस कर दिया. लेकिन ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर ने पूरे एक सप्ताह तक ट्रंप को समझाया, उनके साथ तर्क वितर्क और बहस की कि अमेरिका न सिर्फ फोर्डो का बल्कि नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट को पूर्ण रूप से खत्म कर दे.
याद रखें कि इस बीच ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी दो सप्ताह में तय करेगा कि वो इजरायल-ईरान जंग में उतरे या नहीं. दरअसल ये वो समय था जब नेतन्याहू ट्रंप को राजी करने में जुटे हुए थे.
इस मुद्दे पर इजरायल की वेबसाइट द यरुशलम पोस्ट ने विस्तृत रिपोर्ट जारी की है.
गौरतलब है कि 13 जून को शुरू हुए इजरायल के इस हमले में दोनों ओर से मरने वालों की संख्या 1000 के आस-पास पहुंच गई है. न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार इस हमले में अबतक 950 ईरानियों की मौत हो चुकी है. और 3450 लोग जख्मी हैं.
यरुशलम पोस्ट को एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि "चार दिन पहले नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके दौरान ट्रम्प ने कहा था,'मैंने हमला करने का फैसला किया है.'
इजरायली कामयाबी से प्रभावित हुए ट्रंप

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










