
ट्रंप-मुनीर का लंच अपनी जगह, पर ईरान के बाद क्या पाकिस्तान का नंबर है?
AajTak
आसिम मुनीर भले ही ट्रंप के साथ दावत कर लें पर पाकिस्तानी खुद उन पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. खासतौर पर तब जबकि अमेरिका एक तरफ इरान से ओमान में न्यूक्लियर डील पर बात कर रहा था, और दूसरी तरफ ईरान पर हमले की योजना तैयार की जा रही थी.
पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर आज अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच कर रहे हैं. पर पाकिस्तान में खुशी नहीं है. उल्टे पाकिस्तान सहमा हुआ है. लोगों में डर है कि इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद कहीं उनका भी नंबर न आ जाए. पाकिस्तान में यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि क्या ईरान के बाद अब पाकिस्तान पश्चिमी देशों और इजरायल के निशाने पर है? पाकिस्तानी नेता, पत्रकार, और सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज होने का कारण है इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक पुराने बयान के वायरल होना. इस वीडियो में नेतन्याहु कह रहे हैं कि ईरान और पाकिस्तान के पास परमाणु बम नहीं होना चाहिए. इजरायली पीएम का यह बयान हालांकि पुराना है पर वर्तमान युद्ध के संदर्भ में यह प्रासंगिक हो गया है. अमेरिका में प्रवासी पाकिस्तानियों ने जिस तरह आसिम मुनीर का कड़ा विरोध किया है उससे भी जाहिर हो रहा है कि लोगों को डर है कि देश के सत्ताधीश अमेरिका के आगे घुटने देक दिए हैं. पाकिस्तान के बुद्धिजीवी और पत्रकार इसलिए भी सवाल खड़ा कर रहे हैं कि जो अमेरिका पिछले दिनों एक तरफ ओमान में ईरान के साथ न्यूक्लियर डील पर बात कर रहा था, वही एक झटके में रंग बदलकर ईरान पर हमला करने वाले इजरायल के साथ जा खड़ा हुआ है.
1-ईरान-इजरायल युद्ध और पाकिस्तान की चिंता
13 जून, 2025 को इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों, जैसे नतांज, तबरीज, और करमनशाह, पर बड़े पैमाने पर हमले किए. इस ऑपरेशन में IRGC कमांडर हुसैन सलामी, सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी, और कई परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. जवाब में, ईरान ने तेल अवीव पर सौ से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. पाकिस्तान ने कूटनीतिक रूप से ईरान का समर्थन जताया. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल की निंदा की और मुस्लिम देशों से एकजुटता की अपील की. हालांकि इस बीच एक ईरानी जनरल के दावे के बाद जिस तरह पाकिस्तान ने घुटने टेके वह हास्यास्पद हो गया. ईरानी जनरल ने कहा था कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है तो ईरान की तरफ से पाकिस्तान अपने परमाणु बम का इस्तेमाल इजरायल के खिलाफ करेगा. ईरानी जनरल के बयान आने के 24 घंटे के भीतर पाकिस्तानी रक्ष मंत्री का ईरानी सैन्य अधिकारी के बयान का खंडन करना यही दिखाता है कि पाकिस्तान में इजरायल का कितना भय व्याप्त है?
इस बीच, नेतन्याहू का पुराना बयान वायरल हो गया जिसमें उन्होंने ईरान और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए की बात कही थी. पाकिस्तान में इस वायरल विडियो के चलते इतना डर पैदा हो गया है कि लोगों को लगता है कि ईरान के बाद पाकिस्तान पश्चिमी गठबंधन (अमेरिका, इजरायल, नाटो) का अगला लक्ष्य हो सकता है.
पाकिस्तान के प्रतिष्ठित पत्रकार हामिद मीर ने 13 जून, 2025 को चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान चुप रहा, तो इजरायल का अगला निशाना हम हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि ईरान पर हमला एक पश्चिमी साजिश है और पाकिस्तान अगला शिकार हो सकता है. यह सवाल इसलिए प्रासंगिक है, क्योंकि ईरान और पाकिस्तान दोनों पर परमाणु कार्यक्रम, आतंकवाद को समर्थन, और क्षेत्रीय अस्थिरता के आरोप लगते रहे हैं.
2. ईरान और पाकिस्तान, समानताएं और पश्चिम का रुख

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









