
ट्रंप भी वेटिंग लिस्ट में... पुतिन ने घंटेभर कराया अमेरिकी राष्ट्रपति को इंतजार, फिर की 90 मिनट बात
AajTak
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन शाम पांच बजे क्रेमलिन पहुंचे थे. वह ट्रंप का फोन आने के तय समय के एक घंटे बाद क्रेमलिन पहुंचे थे. इसके बावजूद दोनों नेताओं के बीच लगभग 90 मिनट तक बातचीत हुई.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कहा जाता है कि वह जिन नेताओं को पसंद नहीं करते हैं, मुलाकात से पहले उन्हें इंतजार कराते हैं. और ऐसे नेताओं की फेहरिस्त लंबी है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध सीजफायर पर चर्चा के लिए टेलीफोन पर ही बात करने के लिए उन्होंने ट्रंप को एक घंटे का इंतजार कराया.
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन ने फोन पर बातचीत के लिए ट्रंप को एक घंटे का इंतजार कराया. उन्होंने एक घंटे बाद ट्रंप से यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा की.
इस दावे को लेकर कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि पुतिन एक बिजनेस कॉन्फ्रेंस में है और इस कार्यक्रम के होस्ट एलेक्जेंडर शोखिन उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप से बात भी करनी है. इस पर पुतिन मुस्कुराकर कंधे उचकाते हुए कहते हैं कि उनकी मत सुनना... इस पर शोखिन कहते हैं कि अब हमें देखना होगा कि इस पर ट्रंप क्या कहते हैं. इस पर पुतिन कहते हैं कि मैं ट्रंप की बात नहीं कर रहा था. मैं क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव की बात कर रहा था.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन शाम पांच बजे क्रेमलिन पहुंचे थे. वह ट्रंप का फोन आने के तय समय के एक घंटे बाद क्रेमलिन पहुंचे थे. इसके बावजूद दोनों नेताओं के बीच लगभग 90 मिनट तक बातचीत हुई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत को लेकर रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 30 दिनों के लिए रोकने पर सहमति जताई है.
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने किसी राष्ट्राध्यक्ष को बैठक या बातचीत के लिए लंबा इंतजार कराया है. पुतिन ने 2014 में एंजेला मार्केल को 6 घंटे तक इंतजार कराया था. बैठक का मुद्दा यूक्रेन ही था. जर्मनी और रूस के बीच यूक्रेन को लेकर तनावपूर्ण स्थितियां पनप रही थीं. दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक होने वाली थी लेकिन पुतिन ने मार्केल को करीब 4 घंटे 15 मिनट तक इंतजार कराया था.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







