
ट्रंप के निशाने पर वोटिंग मशीन, डाक मतपत्रों पर भी लगाएंगे रोक! कर दी ये बड़ी घोषणा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोटिंग मशीनों को गलत और गंभीर रूप से विवादास्पद बताया है. उन्होंने डाक से होने वाले मतदान पर भी शंका जाहिर की है और कहा है कि वो इस तरह की वोटिंग को खत्म करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वो डाक और वोटिंग मशीनों से होने वाले मतदान को खत्म करने के लिए एक आंदोलन की शुरुआत करेंगे. उन्होंने वोटिंग मशीनों को गलत और गंभीर रूप से विवादास्पद बताते हुए कहा कि वोटिंग मशीनों और डाक पत्रों के जरिए किए जाने वाले वोटिंग से छुटकारा पाने के लिए 2026 के मध्यावधि चुनावों से पहले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे.
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक संदेश में इसकी घोषणा करते हुए लिखा है, 'मैं डाक के जरिए भेजे जाने वाले मतपत्रों से छुटकारा पाने के लिए एक आंदोलन चलाने जा रहा हूं. जब हम इस दिशा में काम कर ही रहे हैं, तो गलत, बहुत महंगी और गंभीर रूप से विवादास्पद वोटिंग मशीनों से भी छुटकारा पाने जा रहा हूं. इस मशीन की लागत वॉटरमार्क पेपर से दस गुना ज्यादा है. वॉटरमार्क पेपर वोटिंग मशीन से बहुत तेज है जिसके नतीजे सबसे सटीक होते है और इसमें संदेह नहीं रह जाता कि कौन जीता और कौन हारा.'
ट्रंप ने वॉटरमार्क पेपर की वकालत करते हुए कहा कि चुनावों में तेज और अधिक विश्वसनीय परिणामों के लिए केवल वॉटरमार्क पेपर का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
चुनावों के दौरान डेमोक्रेट्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप ने कहा कि वो चुनावी प्रक्रिया में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी को वापस लाने के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे.
उन्होंने कहा, 'अब हम दुनिया के एकमात्र देश हैं जो मेल-इन वोटिंग का इस्तेमाल करते हैं. अन्य सभी देशों ने बड़े पैमाने पर मतदान धोखाधड़ी के कारण इसे छोड़ दिया था. हम इसकी शुरुआत एक कार्यकारी आदेश पर साइन करके करेंगे जो कि 2026 के मध्यावधि चुनावों से पहले किया जाएगा. डेमोक्रेट्स इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं क्योंकि वो इसके जरिए धोखाधड़ी करते आए हैं.'
ट्रंप ने इस घोषणा से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात में भी डाक से भेजे गए मतपत्रों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने अपने रूसी समकक्ष से कहा था कि वो उनसे सहमत हैं कि मतदाताओं को डाक से मतपत्र भेजने की इजाजत देने से चुनाव की निष्पक्षता खतरे में पड़ जाती है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








