
ट्रंप के टैरिफ से क्या होगा ऐपल का हाल? महंगे होंगे iPhone या घटेगा कंपनी का मुनाफा
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दुनिया भर के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान कर दिया है. इसके तहत अमेरिका ने भारत, वियतनाम और चीन पर क्रमशः 27 फीसदी, 46 फीसदी और 34 फीसदी (पहले से 20 फीसदी) टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इन तीन देशों में ऐपल बड़ी संख्या में अपने प्रोडक्ट्स को मैन्युफैक्चर करता है. टैरिफ ऐलान के बाद ऐपल के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के तमाम देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इस लिस्ट में चीन का नाम पहले से शामिल था, जिस पर ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ बढ़ा दिया है. वहीं दूसरी तरफ भारत और वियतनाम पर भी डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. नए टैरिफ 9 अप्रैल से लागू होने हैं.
अमेरिकी बाजार में भारत, चीन और वियतनाम से बड़ी संख्या में ऐपल प्रोडक्ट्स इंपोर्ट किए जाते हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद अमेरिका में iPhone और दूसरे ऐपल प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा होगा.
ऐपल अपने ज्यादातर iPhones को चीन में मैन्युफैक्चर करता है. हालांकि, कंपनी ने डोनाल्ड ट्रंप के पिछले कार्यकाल में ही चीन से दूरी बढ़ाना शुरू कर दिया था. इसका असर ये हुआ कि कुछ फीसदी iPhones को कंपनी अब भारत में मैन्युफैक्चर करती है, लेकिन ट्रंप ने दोनों ही देशों पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. जहां चीन पर पहले से 20 फीसदी टैरिफ था. डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 34 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने को कहा है.
यह भी पढ़ें: भारत में आया iOS 18.4 का अपडेट, Apple Intelligence से मिलेगा फायदा, ये हैं नए AI फीचर्स
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिकी बाजार में ऐपल के प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएगा. ट्रंप के टैरिफ ऐलान का असर अमेरिकी बाजार में भी देखने को मिला, जहां Apple के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा टूट गए. हालांकि, iPhone और दूसरे ऐपल प्रोडक्ट्स के महंगे होने पर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.
माना जा रहा है टैरिफ के लागू होने पर इसकी तस्वीर साफ होगी. इस टैरिफ से छूट पाने के लिए ऐपल कोई ठोस कदम उठा सकता है. अगर ऐपल ऐसा करने में असफल होता है, तो इसका सीधा असर प्रोडक्ट्स की कीमतों पर पड़ेगा. कंपनी प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा नहीं करती है, तो उसके मार्जिन कम होंगे और अगर कीमत बढ़ाती है, तो कंज्यूमर्स पर इसका सीधा असर होगा.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











