
ट्रंप के टैरिफ ऐलान पर पीएम मोदी का कड़ा संदेश
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद देश में सियासी घमासान जारी है. विपक्ष ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को टैरिफ का बहाना बताया है, जबकि उनकी मुख्य मांग भारत का कृषि बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलना है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर साफ संदेश दिया है कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












