
ट्रंप के आते ही भारत-ईरान का बदला 'रिश्ता'? व्यापार में आई बड़ी गिरावट
AajTak
साल 2019 से भारत ने ईरान से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया. बैंकिंग और भुगतान से जुड़ी व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं. नतीजतन, दोनों देशों के बीच कुल व्यापार में करीब 87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध कर रहा ईरान कभी भारत का भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार हुआ करता था. इस रिश्ते की सबसे अहम कड़ी कच्चा तेल था. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा ईरान से मंगाता था. बदले में भारत, ईरान को खाद्य सामग्री, दवाइयां, मशीनरी और अन्य उत्पाद निर्यात करता था. दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलित और स्थिर माना जाता था. लेकिन साल 2018 के बाद हालात तेजी से बदले.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया. इसे ज्वॉइंट कॉम्प्रेहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन कहा जाता है. इसके बाद ईरान पर फिर से कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए गए. इन प्रतिबंधों का असर भारत-ईरान व्यापार पर भी पड़ा.
साल 2019 से भारत ने ईरान से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया. बैंकिंग और भुगतान से जुड़ी व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं. नतीजतन, दोनों देशों के बीच कुल व्यापार में करीब 87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. 2020 में भारत ने ईरान को करीब 3.37 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि आयात 1.39 अरब डॉलर रहा. हालांकि तेल आयात पहले ही काफी घट चुका था, फिर भी व्यापार पूरी तरह से ठप नहीं हुआ था.
लेकिन 2021 में गिरावट और तेज हो गई. निर्यात घटकर 1.77 अरब डॉलर रह गया और आयात सिर्फ 0.33 अरब डॉलर तक सिमट गया. इसके बाद 2022, 2023 और 2024 में व्यापार निचले स्तर पर ही बना रहा. किसी बड़े सुधार के संकेत नहीं मिले. साल 2025 तक भारत का ईरान को निर्यात करीब 1.24 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात लगभग 0.44 अरब डॉलर के आसपास रहा. 2019 से पहले के स्तर की तुलना में कुल व्यापार में लगभग 56 फीसदी की कमी आ चुकी है.
इस बीच, जनवरी में एक बार फिर ट्रंप ने चेतावनी दी कि जो देश ईरान के साथ व्यापार करेंगे, उन पर अमेरिका 25 फीसदी तक टैरिफ लगा सकता है. इससे भविष्य में भी व्यापार सामान्य होने की संभावना कमजोर दिखाई देती है.
खाड़ी देशों की ओर बढ़ा भारत का रुख

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











