
'आगे बढ़ो और पोजिशन कब्जाओ...', हिजबुल्लाह का गेम फिनिश करने का इजरायली सेना ने कर दिया ऐलान
AajTak
इजरायल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा कि सेना को लेबनान में आगे बढ़ने और अतिरिक्त ठिकानों पर नियंत्रण करने की अनुमति दी गई है.
इजरायल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने सेना को लेबनान में आगे बढ़ने और अतिरिक्त ठिकानों पर नियंत्रण करने की अनुमति दे दी है. ऑपरेशन “रोर ऑफ द लायन” के तहत चल रही कार्रवाई के समानांतर, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की 91वीं डिवीजन की टुकड़ियां दक्षिणी लेबनान के इलाके में सक्रिय हैं.
आईडीएफ उत्तरी क्षेत्र के निवासियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा परत तैयार करने पर काम कर रहा है. इसके तहत हिज़्बुल्लाह के आतंकी ढांचे पर व्यापक हमले किए जा रहे हैं, ताकि खतरों को नाकाम किया जा सके और इजरायल की सीमा में घुसपैठ की कोशिशों को रोका जा सके.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











