
इजरायल की एयर स्ट्राइक से दहले तेहरान-बेरूत! हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला
AajTak
इजरायल ने बेरूत के बाहरी इलाकों में हिजबुल्ला के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक की. इससे पहले हिजबुल्ला ने आज उत्तरी इजरायल में रमात डेविड एयरबेस को निशाना बनाया था.
हिजबुल्ला ने आज तड़के उत्तरी इजरायल में रमात डेविड एयरबेस पर रडार साइटों और कंट्रोल रूम को पर हमला किया था. अब इजरायल ने इन हमलों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए बेरूत के बाहरी इलाकों पर एयर स्ट्राइक की है.
इजरायल ने दावा किया है कि उसने बेरुत के बाहरी इलाकों में हिजबुल्ला के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं.
बता दें कि हिजबुल्ला ने बताया था कि उसने मंगलवार की सुबह 5 बजे उत्तरी इजरायल में फिलिस्तीन स्थित रमात डेविड एयरबेस को ड्रोन के एक स्क्वाड्रन से निशाना बनाया था.
IRGC ने बहरीन में गिराए 20 ड्रोन और 3 मिसाइलें
इस बीच ईरानी सेना IRGC ने बहरीन में अमेरिकी बेस पर हमला करने का दावा कर दिया है. ईरान ने बताया कि उसने शेख ईसा बेस पर स्थित मुख्य कमांड भवन और नौसेना मुख्यालय को 20 ड्रोन और 3 मिसाइलों ने तबाह कर दिया है.
यह भी पढ़ें: US-Israel Attacks Iran LIVE: बहरीन में US एयरबेस तबाह, ट्रंप ने ईरान को चेताया, बोले- US के पास हथियारों की अनलिमिटेड सप्लाई

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











