
'आ जाओ हम तैयार हैं', लेबनान में घुसी इजरायली सेना तो हिज्बुल्लाह ने दी धमकी
AajTak
दक्षिणी लेबनान में इज़रायल की अतिरिक्त सैन्य तैनाती और 80 गांवों को खाली करने के आदेश के बाद क्षेत्रीय तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. हिज़्बुल्लाह ने खुले युद्ध की चेतावनी देते हुए रॉकेट हमले तेज किए हैं. हालिया हवाई हमलों में 52 लोगों की मौत हुई है. 2024 के युद्धविराम के बावजूद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष फिर से भड़कता दिख रहा है.
ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी जंग के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. इज़रायल ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में अतिरिक्त सैनिक भेज दिए और 80 से अधिक गांवों के निवासियों को तत्काल इलाका खाली करने का आदेश दिया. वहीं ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह ने साफ कहा है कि वह इज़रायल के साथ खुले युद्ध के लिए तैयार है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ताजा टकराव की शुरुआत तब हुई जब सोमवार तड़के हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इज़रायल की ओर रॉकेट और ड्रोन दागे. इसके जवाब में इज़रायल ने लेबनान में व्यापक हवाई हमले किए, जिनमें 52 लोगों की मौत हुई. मृतकों में एक फिलिस्तीनी लड़ाका और बेरूत के दक्षिणी उपनगर में हिज़्बुल्लाह का एक खुफिया अधिकारी शामिल बताया गया है. 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.
दक्षिणी लेबनान में इज़रायली सेना की बढ़ी तैनाती
हिज़्बुल्लाह ने मंगलवार सुबह कहा कि उसने उत्तरी इज़रायल की ओर दो बार रॉकेट दागे. इज़रायली हवाई हमलों में हिज़्बुल्लाह के टीवी और रेडियो स्टेशन वाले भवन को भी नुकसान पहुंचा. मंगलवार दोपहर बेरूत के दक्षिणी इलाकों में बिना पूर्व चेतावनी के कई हमले किए गए. इज़रायली सेना ने बाद में कहा कि उसने हिज़्बुल्लाह के अधिकारियों को निशाना बनाया.
इज़रायली सेना के प्रवक्ता अविचाय अद्रई ने 80 से अधिक गांवों और कस्बों के निवासियों को तुरंत इलाका छोड़ने की चेतावनी जारी की और अगली सूचना तक वापस न लौटने को कहा.
80 से अधिक गांव खाली कराने का आदेश

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











