
क्षेत्रीय देशों से जंग नहीं! अमेरिकी बेस है ईरान का टारगेट... Iran के विदेश मंत्री का बयान
AajTak
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.
ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले और इसके बाद पलटवार के चलते लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं . ईरान के विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा कि उनका टारगेट पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. वो कहते हैं कि तेहरान क्षेत्रीय देशों के साथ युद्ध में नहीं है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि पूरे क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकाने उनके लिए वैध लक्ष्य हैं. अब्बास अराघची ने कहा कि हम युद्ध को क्षेत्रीय रूप देने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. यह अपने आप क्षेत्रीय बन जाएगा, क्योंकि हमारे क्षेत्र में अमेरिकी बेस और फैसिलिटी फैली हुई हैं.
ईरान के स्टेट टीवी पर दिए अपने बयान में विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि जब संयुक्त राज्य अमेरिका हम पर हमला करता है, चाहे फाइटर जेट से हो या डिप्लॉय किए गए शिप्स उनके पास हमारी टेरिटरी तक पहुंच है. वह हर तरह की मिसाइलों और विमानों से हमला कर सकता है. हम उनकी मुख्य भूमि तक नहीं पहुंच सकते, लेकिन हम अमेरिका के ठिकानों तक पहुंच सकते हैं. मेरा मानना है कि वे ठिकाने लीगिटिमेट टारगेट है.
अराघची ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. हम अब पड़ोसी देशों से नहीं लड़ रहे, बल्कि उन अमेरिकी फोर्सेस से मुकाबला कर रहे हैं जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं. हम अमेरिका से भी डील कर रहे हैं जो हर तरीके से दिन-रात हम पर अटैक कर रहे हैं और साथ ही इजरायल का सामना भी कर रहे हैं.
अगर क्षेत्र में स्थित अमेरिकी बेस अपने सैनिकों को वहां से निकालकर होटलों में शिफ्ट कर देते हैं, तो वह स्वाभाविक रूप से अपने आप में एक मुद्दा बन जाता है. हम किसी भी तरीके से अपना बचाव करेंगे. हम अपने लोगों की रक्षा करेंगे.अमेरिका पर दबाव बनाने को कहा
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि क्षेत्रीय देशों को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर दबाव बनाने की बजाय कि वो अमेरिकी टारगेट्स पर हमला क्यों कर रहे हैं, अमेरिका पर प्रेशर डालना चाहिए. उन्हें अमेरिका को यह समझाने के लिए दबाव डालना चाहिए कि उन्होंने इस अन्यायपूर्ण, अवैध युद्ध को बिना किसी कारण शुरू क्यों किया और क्षेत्र को इस स्थिति में धकेल दिया.
उन्होंने दावा किया कि वो रीजन के किसी भी देश को इस्तेमाल नहीं कर रहे, और रीजन के देशों ने भी कहा कि उन्होंने अमेरिका को अपनी एयरस्पेस या टेरिटरी बिल्कुल नहीं दी, तो फिर वो एयरक्राफ्ट कुवैती एयरस्पेस में कैसे पहुंच गए?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











