
ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी कितनी सही? क्या इशारा कर रहा शेयर बाजार
AajTak
जानकार बता रहे हैं कि बाजार पर दबाव के कई कारण हैं, पहला कारण लगातार तेजी के बाद मुनाफावसूली, दूसरा विदेशी निवेशक अभी भारतीय बाजार से दूरी बनाए हुए हैं. इसके अलावा अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर भी बाजार की नजर है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब रूस से तेल खरीदना कम रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि Narendra Modi एक अच्छे व्यक्ति हैं. ट्रंप के मुताबिक भारत जानता था कि अगर रूस से तेल का आयात जारी रहा, तो अमेरिका की तरफ से टैरिफ जैसे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.
ट्रंप के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं, कुछ लोग कह रहे हैं, एक तरह से ये धमकी है. जबकि कुछ लोग केवल एक बयान के तौर पर देख रहे हैं. दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (Trade Deal) को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है. दोनों देशों के बीच पिछले साल करीब 6 दौर की बातचीत हुई थी. लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. कुछ एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ट्रंप का हालिया बयान ट्रेड डील से जोड़कर देख रहे हैं.
बाजार में गिरावट के कारण
इस बीच अगर भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो जानकार बता रहे हैं कि बाजार पर दबाव के कई कारण हैं, पहला कारण लगातार तेजी के बाद मुनाफावसूली, दूसरा विदेशी निवेशक अभी भारतीय बाजार से दूरी बनाए हुए हैं. इसके अलावा अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर भी बाजार की नजर है.
वहीं निवेशकों की वेनेज़ुएला और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद को भी एक ग्लोबल टेंशन के दौर पर देख रहे हैं. हालांकि इस तनाव का कच्चे तेल की कीमतों पर फिलहाल कोई असर नहीं दिख रहा है, ब्रेंट क्रू़ड 60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. क्योंकि वेनेजुएला की सप्लाई का असर पहले से ही ग्लोबल मार्केट में सीमित था.
अगर सोमवार को ट्रंप का टैरिफ को लेकर बयान और बाजार की चाल को देखें तो शानदार ओपनिंग के बाद बाजार पर दबाव दिख रहा है. निफ्टी 26,333.70 अंक पर ओपन हुआ था. जबकि कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 26,373.20 हाई लगाया और फिर कारोबार के अंत में निफ्टी 78 अंक गिरकर 26,250 पर बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स 322 अंक फिसलकर 84,439 पर क्लोज हुआ.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










