
ट्रंप और मस्क की जुबानी जंग के बीच टेस्ला के शेयरों में बड़ी गिरावट, मस्क को हो सकता है अरबों का नुकसान
AajTak
ट्रंप ने जून की शुरुआत में मस्क को मिलने वाले सरकारी अनुबंधों में कटौती की धमकी थी. मंगलवार को जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह मस्क को निर्वासित करने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला-स्पेसX के सीईओ एलॉन मस्क के बीच जारी तनातनी अब गंभीर रूप ले चुकी है. ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि यदि मस्क की आलोचना जारी रही तो उनकी सरकार टेस्ला और स्पेस X को दी जा रही अरबों डॉलर की सब्सिडी बंद कर देगी.
यह विवाद तब भड़का जब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क ने ट्रंप के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ की आलोचना की, जो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म देगा जो एक ऐसी सुविधा है जिससे टेस्ला को भारी लाभ हुआ है. मंगलवार को अमेरिकी सीनेट ने यह बिल बहुत कम अंतर से पारित हो गया है.
ट्रंप ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “उसे (मस्क) इस बात से गुस्सा है कि उसका ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) सब्सिडी खत्म हो रही है... लेकिन उसे इससे भी कहीं अधिक नुकसान हो सकता है.”
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ सीनेट में पास, क्या अब नई पार्टी बनाएंगे एलन मस्क?
हालांकि मस्क ने पहले भी सब्सिडियों को खत्म करने की बात की थी लेकिन टेस्ला को अब तक अरबों डॉलर की टैक्स क्रेडिट और सरकारी योजनाओं से फायदा हुआ हैजिसमें एक प्रमुख 7,500 डॉलर का उपभोक्ता टैक्स क्रेडिट भी शामिल है.
मंगलवार को टेस्ला के शेयर 5.5% तक गिरे

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










