
टोरेस ज्वेलर्स स्कैम केस में पुलिस का बड़ा खुलासा, यूक्रेनी महिला है मास्टरमाइंड
AajTak
महाराष्ट्र की टोरेस कंपनी लोगों को निवेश पर हाई रिटर्न का झांसा देकर ठगी करती थी, जिसके मास्टरमाइंड दो यूक्रेनी नागरिक हैं. इनमें एक महिला है. पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि आर्टेम और ओलेना स्टोइन, तौसीफ और कंपनी के निदेशक सर्वेश सुर्वे के साथ इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे.
महाराष्ट्र के टोरेस ज्वेलर्स निवेश घोटाले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने घोटाले की मास्टरमाइंड दो यूक्रेनी नागरिकों की पहचान की है, जिनमें एक महिला है. पुलिस ने बताया कि आर्टेम और ओलेना स्टोइन कंपनी के निदेशक सर्वेश सुर्वे और तौसीफ के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे. ओलेना और अर्टिम के खिलाफ जल्द ही एक लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि ओलेना और अर्टिम, घोटाला सामने आने के बाद देश छोड़ कर फरार हो गए हैं.
ज्यादा रिटर्न का दिया झांसा
धोखाधड़ी होने की सूचना पुलिस को नरीमन पॉइंट में रहने वाले एक सब्जी विक्रेता प्रदीप कुमार ममराज ने दी थी. पुलिस को कंपनी के खिलाफ 1,535 शिकायतें मिली हैं. कंपनी ने कथित तौर पर मोइसानाइट पत्थरों में निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके निवेशकों को लुभाया था. कंपनी ने 6 फीसदी साप्ताहिक रिटर्न का वादा करती थी. कंपनी ने शुरुआत में रिटर्न का भुगतान करके निवेशकों का विश्वास हासिल किया, लेकिन 30 दिसंबर 2024 तक सभी भुगतान बंद कर दिए.
यह भी पढ़ें: हाई रिटर्न का झांसा देकर फर्जीवाड़ा कर रही थी ज्वैलरी कंपनी, पुलिस रेड में जब्त किए गए 5 करोड़ रुपए
20 करोड़ रुपये का घोटाला
टोरेस निवेश घोटाले में महाराष्ट्र पुलिस ने 11 जनवरी को बड़ी कार्रवाई की थी. पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मुंबई की दादर में टोरेस ज्वेलरी स्टोर और शहर के एक फ्लैट से 5 करोड़ रुपये जब्त किए था. पुलिस अधिकारी ने बताया था कि टोरेस निवेश घोटाला 22 करोड़ रुपये का हो सकता है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को अपराध शाखा की टीम ने छापा मारा जिसमें 5 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










