
टॉयकैथॉन-2021: PM मोदी को अपने-अपने गेम्स के बारे में बता रहे प्रतिभागी, पढ़ें अपडेट्स
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर रहे हैं. इसके विजेता की घोषणा 26 जून को होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. इसमें छात्रों ने अपने अपने गेम्स के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी. मोदी ने भी उनको गेम को और बेहतर करने के कुछ सुझाव दिए. पीएम मोदी को सबसे पहली टीम ने अपने ऐप के बारे में बताया. जो कि बॉडी पोज ठीक करने में मदद करता है. यह टीम चेन्नई के KCG कॉलेज ऑफ टेकनॉलोजी की थी. टीम ने गेमिंग के जरिए योग के प्रचार प्रसार का तरीका निकाला है. मोदी ने कहा कि टीम ने तकनीक और ट्रेडिशन (परंपरा) का मेल किया है, जिससे योग को दूर तक पहुंचाया जा सकता है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









