
टैरो राशिफल 16 जनवरी 2024: मकर राशि वाले धैर्य और संयम रखें, कठिनाइयों से निकल आएंगे बाहर
AajTak
tarot horoscope 16 january: अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने ना दें, अन्यथा वह आपकी समस्याओं को सुलझाने के प्रयास में बाधाएं उत्पन्न करेंगे और आप एक लंबे समय तक इन समस्याओं से ग्रस्त हो जाएंगे.
मकर (Capricorn):- Cards:- Nine of swords
आपके कार्यों में कठिनाइयां आ रही हैं.इस स्थिति में आपको धैर्य,संयम और सतर्कता रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए. बिना संघर्ष के इस परिस्थिति से बाहर निकलना संभव नहीं है. आपको यह भ्रम नहीं होना चाहिए की समस्याएं किसी जादुई समाधान से सुलझ जाएगी. हर हाल में आपको अपनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करना ही पड़ेगा. अगर आप धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे तो आपको जल्द ही आपकी समस्याओं से बाहर निकलने का रास्ता मिलता हुआ नजर आएगा.
अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने ना दें, अन्यथा वह आपकी समस्याओं को सुलझाने के प्रयास में बाधाएं उत्पन्न करेंगे और आप एक लंबे समय तक इन समस्याओं से ग्रस्त हो जाएंगे. हालांकि कठिनाइयां इतनी मुश्किल नहीं है. जितनी कि आपने उन्हें अपने मन में बना रखा है. आपका एक मजबूत प्रयास आपको बहुत जल्द इन कठिनाइयों से बाहर निकाल देगा पर आपका यह प्रयास पूरे ऊर्जा और मेहनत के साथ होना चाहिए.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











