
टैरिफ तनाव के बीच कई मुद्दों पर भारत-अमेरिका के बीच बनी बात, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या बताया
AajTak
भारत और अमेरिका ने 2+2 इंटर-सेशनल वार्ता की है. यह वर्चुअल मीटिंग व्यापार और टैरिफ को लेकर तनाव के बीच हुई. दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की.
भारत और अमेरिका ने '2+2 इंटर-सेशनल वार्ता' के तहत सीनियर अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की है. यह वर्चुअल बातचीत सोमवार को हुई. इस बातचीत का मकसद व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई सेक्टर्स में संबंधों को मजबूत करना था. यह वार्ता ट्रंप प्रशासन की व्यापार और टैरिफ नीतियों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव के माहौल में हुई.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया है. इसमें भारत-अमेरिका मेजर डिफेंस पार्टनरशिप के लिए एक नया 10-वर्षीय ढांचा समझौते पर हस्ताक्षर करना शामिल है.
इसके अलावा, रक्षा औद्योगिक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी. बातचीत में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों ने भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट (COMPACT) के तहत हुई प्रगति को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई.
बातचीत के सह-अध्यक्ष
इस वर्चुअल वार्ता की सह-अध्यक्षता भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू काकनूर और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव विश्वेश नेगी ने की. अमेरिका की तरफ से बेथनी पी. मॉरिसन और जेदिदियाह पी. रॉयल ने इसकी सह-अध्यक्षता की.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के 50% टैरिफ के बीच... भारत-अमेरिका के बीच 8300 करोड़ की डिफेंस डील तय! लड़ाकू विमानों के लिए खरीदे जाएंगे इंजन

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










