
'टेस्ट' में हुई फेल दुल्हन तो ससुरालवालों ने घर से निकाला, पंचायत ने भी ठोक दिया 10 लाख रुपये जुर्माना
AajTak
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दुल्हन के वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने के बाद ससुरालवालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. इतना ही नहीं, इस मुद्दे पर गांव में पंचायत भी बैठी और पंचों ने तालिबानी सजा सुनाते हुए दुल्हन के परिवार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोक दिया.
शादी के बाद वर्जिनिटी टेस्ट (कौमार्य परीक्षण) में दुल्हन सफल नहीं हुई तो ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाल दिया. यही नहीं, गांव की खाप पंचायत ने नवविवाहिता के घरवालों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया. अब जुर्माने की रकम अदा नहीं कर पाने पर दुल्हन के घरवालों को प्रताड़ित किया जा रहा है.
यह सनसनीखेज और शर्मनाक मामला भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना इलाके का है. इस मामले को लेकर थाना इंचार्ज अय्यूब खान ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में रहने वाली एक 24 साल की युवती की शादी 11 मई 2022 को बागौर में हुई थी. शादी के बाद समाज में प्रचलित कुप्रथा 'कुकड़ी' के तहत दुल्हन वर्जिनिटी टेस्ट में पास नहीं हो सकी.
इसके बाद दुल्हन ने अपने ससुरालवालों को बताया कि विवाह से पहले उसके साथ पड़ोसी लड़के ने बलात्कार किया था, जिसका मामला भी पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था. हालांकि, दुल्हन के इस तर्क से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए.
युवती के ससुराल पक्ष की ओर से बागोर थाना इलाके के भादू माता मंदिर में खाप पंचायत बुलाई गई. मायके पक्षवालों ने पंचायत को बताया कि लड़की से हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट 18 मई को भीलवाड़ा के सुभाषनगर थाने में दर्ज कराई गई थी.
उस वक्त तो पंचायत ने कोई फैसला नहीं सुनाया, लेकिन 31 मई को दोबारा पंचायत बैठी और मायके पक्ष पर अनुष्ठान के नाम पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया. खाप पंचायत के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और डीएसपी ने जांच में मामला सही पाया. इसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.
इस मामले में जांच अधिकारी डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट के बाद जांच में इस मंदिर में पंचायत बुलाई गई. वहां के पुजारी समाज के पंच और अन्य लोगों के बयान लिए गए, जिसमें सामने आया कि पीड़िता की शादी के बाद कुकड़ी प्रथा में वह पास नहीं हो पाई थी और उसके परिजनों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










