
टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री ने जयशंकर और शहबाज शरीफ को किया फोन, क्या हुई बात?
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस के मुताबिक मार्को रुबियो ने डॉ. एस जयशंकर से बात कर हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अमेरिका की भारत के साथ प्रतिबद्धता को दोहराया.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में अमेरिका ने कूटनीतिक पहल शुरू कर दी है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से अलग-अलग बातचीत की.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस के मुताबिक मार्को रुबियो ने डॉ. एस जयशंकर से बात कर हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अमेरिका की भारत के साथ प्रतिबद्धता को दोहराया. अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान दोनों से अपील की है कि वे तनाव कम करने की दिशा में संवाद करें और दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखें.
उधर, मार्को रुबियो ने शहबाज शरीफ के साथ भी स्थिति पर चर्चा की. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शहबाज़ शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री को क्षेत्रीय हालात पर पाकिस्तान की स्थिति से अवगत कराया. बातचीत के दौरान शहबाज शरीफ ने भारत पर उकसाने का आरोप लगाया.
समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत के उकसावे से पाकिस्तान को आतंकवाद, खासकर आतंकी समूहों को हराने के अपने चल रहे प्रयासों से केवल ध्यान भटकेगा. शहबाज शरीफ ने पहलगाम हमले से पाकिस्तान को जोड़ने के भारत के प्रयासों को भी खारिज किया और आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच की पाकिस्तान की मांग को दोहराया. उन्होंने अमेरिका से गुहार लगाई कि वह भारत को 'भड़काऊ बयान' नहीं देने के लिए कहे. क्योंकि इससे तनाव और बढ़ सकता है.
शहबाज ने लगाई अमेरिका से गुहार
भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किया एयरस्पेस बता दें कि भारत ने नोटम (एयरमैन को नोटिस) जारी कर पाकिस्तान द्वारा रजिस्टर्ड, संचालित या पट्टे पर लिए गए सभी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिसमें कॉमर्शियल और सैन्य दोनों उड़ानें शामिल हैं. यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक प्रभावी है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








