
'टेंडर की जानकारी PM मोदी को मैंने ही दी थी...', CBI चार्जशीट में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले सत्यपाल मलिक
AajTak
सीबीआई ने पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यपाल मलिक के खिलाफ किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है. मलिक ने आरोपों को राजनीतिक रंजिश और साजिश करार देते हुए खुद को निर्दोष बताया है. उन्होंने न्याय की अपील की है और पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की है.
सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ किरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के सिविल कामों के ठेकों में कथित भ्रष्टाचार के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था. लगभग 2,200 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अब सत्यपाल मलिका कहना है कि जिस टेंडर के तहत उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, उसकी जानकारी उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी थी.
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने हाल ही में एक बयान जारी कर बताया कि वे पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने कहा, "मेरे ऊपर चार्जशीट तब दाखिल की गई जब मैं स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में था. मैं अपने देशवासियों से साफ कहना चाहता हूं कि मैं एक किसान का बेटा हूं और किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह द्वारा स्थापित सिद्धांतों का पालन कर पूरी जिंदगी ईमानदारी से काम किया है. मैं इस चार्जशीट से डरने वाला नहीं हूं."
यह भी पढ़ें: क्या है 5300 करोड़ का किरू प्रोजेक्ट जिससे जुड़े करप्शन केस में सत्यपाल मलिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है
'मैंने ही प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी थी'
सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया कि जिस टेंडर के तहत उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, उसकी जानकारी उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी थी. उन्होंने बताया कि इस टेंडर को उन्होंने भ्रष्टाचार के शक में रद्द कर दिया था, और यह टेंडर तब दोबारा शुरू किया गया जब वे तबादला हो चुके थे.
पूर्व राज्यपाल ने प्रधानमंत्री और सीबीआई से मांग की है कि वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करें और यह स्पष्ट करें कि उनके खिलाफ कोई संपत्ति वृद्धि हुई है या नहीं. उन्होंने कहा, "मेरी कोई संपत्ति नहीं बढ़ी है, मैं एक कमरे के मकान में रहता हूं और स्वयं कर्ज में हूं. मैं एक झूठे आरोप को स्वीकार नहीं करूंगा."

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







