
टूलकिट विवादः कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, कहा- पार्टी ने फेक कंटेंट तैयार किया
AajTak
कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार का मंत्रिमंडल राष्ट्र को बचाने के लिए नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की आभासी छवि को बचाने के लिए तत्पर है, लेकिन भाजपा के 'मैनिपुलेटेड' षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है, देश बीजेपी की हकीकत को समझ चुका है.
कोरोना संकट के बीच देश में एक बार फिर टूलकिट विवाद जोर पकड़ रहा है. जिस कथित टूलकिट को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने थीं, उस पर ट्विटर ने बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के एक ट्वीट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ करार दे दिया. इस पर कांग्रेस ने निशाना साधा और कहा कि बीजेपी ने फर्जी कंटेंट बनाया. टूलकिट विवाद पर कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी ने फेक कंटेंट तैयार किया. उनके झांसे में आने की बात कही गई है. उनका पर्दाफाश हो गया है. हम लोगों की अदालत से एक्शन पर विश्वास करते हैं. हम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (जेपी नड्डा) से कार्रवाई के लिए कह सकते हैं, लेकिन वह इसमें खुद शामिल हैं.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










