
टूर्नामेंट खेलने गलत ड्रेस पहन गया खिलाड़ी, वजह काफी रोचक है!
AajTak
चीन के स्नूकर खिलाड़ी डिंग जुनहुई को सोमवार को इंग्लिश ओपन में पहुंचते ही बड़ी गड़बड़ी की अहसास हुआ. दरअसल, वह तय ड्रेस कोड की जगह कुछ और ही ड्रेस पहनकर पहुंच गए. नतीजा ये हुआ कि इसका नुकसान उन्हें खेल में पहले फ्रेम गंवा कर उठाना पड़ा.
चीन के जाने माने स्नूकर खिलाड़ी डिंग जुनहुई जब इंग्लिश ओपन टूर्नांमेंट में पहुंचे तो उन्हें अपनी एक भूल के चलते शुरुआती फ्रेम गंवाना पड़ा. टूर्नामेंट के नियम के अनुसार सही आउटफिट न होने के चलते उन्हें ये नुकसान उठाना पड़ा. डिंग जुनहुई को इंग्लिश ओपन में अपने ही देश के मा हैलोंग के खिलाफ 4-3 की जीत में गलत आउटफिट पहनने के कारण शुरुआती फ्रेम मिस करना पड़ा.
लंदन के पास ब्रेंटवुड में आयोजित कार्यक्रम के लिएऑल ब्लैक ड्रेस कोड के बारे में भूलकर, 36 वर्षीय डिंग ने बो टाई और वेस्टकोट के साथ अपना नार्मल भूरे रंग का स्नूकर सूट पहना था.
हालांकि, आनन फानन में डिंग का एक दोस्त उनके लिए कुछ नए कपड़े खरीदने ब्रेंटवुड हाई स्ट्रीट गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डिंग के साथ वो हुआ जिसकी कल्पना एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने शायद ही कभी की हो. उन्होंने पहला फ्रेम गंवा दिया. 3-1 से पिछड़ने के बावजूद, डिंग ने हैलोंग के खिलाफ 51 और 84 के ब्रेक के साथ शानदार वापसी की और इस मुकाबले को देखने आए तमाम लोगों को चौंका दिया.
'सारा ध्यान खेल पर था'
मामले पर अपना पक्ष रखते हुए डिंग ने कहा कि, 'मैं पूरी तरह से भूल गया था कि मुझे इस टूर्नामेंट के लिए काली शर्ट और पैंट की ज़रूरत थी. उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि, मेरी याददाश्त अच्छी नहीं है. वर्ल्ड स्नूकर टूर वेबसाइट के हवाले से डिंग ने कहा, 'मैंने इसके बारे में सोचा ही नहीं, एक बार जब मैं खेल रहा होता हूं तो मैंने सिर्फ मैच पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं. खैर इसके बावजूद मा हैलोंग का डिफेंस उतना अच्छा नहीं था और मुझे जीतने के मौके मिले.
खैर ये कोई पहली बार नहीं है जब स्नूकर के गेम में 'ड्रेस' मुद्दा बनी हो. 2022 में, जर्मनी में यूरोपीय मास्टर्स के दौरान जुड ट्रम्प नाम के खिलाड़ी का सामान खो गया था तब उन्होंने साथी खिलाड़ी जिओ गुओडोंग से मुकाबले के लिए वेस्टकोट उधार लिया था.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











