
टूटे दिल का ऐसा इंतकाम, डिलीवरी ब्वॉय से प्रेमी के चेहरे पर फिंकवाई चाय
AajTak
यह घटना चीन के शांगडोंग में हुई, जहां खाने का सामान पहुंचाने वाले एक डिलीवरी ब्वॉय को एक ग्राहक से अजीबोगरीब रिक्वेस्ट मिली. ऑर्डर एक कप चाय पहुंचाने को लेकर था लेकिन उस ऑर्डर को लेकर जो टिप्पणी की गई थी वो असामान्य था.
दो लोगों के बीच रिश्ता टूटना सबसे बुरा होता है और लोग सालों तक इसके दर्द को झेलते हैं और इससे परेशान रहते हैं. उन्हें अपने साथी से किसी ना किसी बात को लेकर शिकायत रहती है जो बाद में रिश्ता टूटने की वजह बनती है. कई लोग इससे उबरने की कोशिश करते हैं तो कई लोग अपने पार्टनर को सबक सिखाने की भी इच्छा रखते हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ ऐसा ही चीन में भी हुआ है. (तस्वीर - चाइना डेली) चीन की एक महिला ने डिलीवरी ब्वॉय की मदद से अपने पूर्व प्रेमी के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करने का फैसला किया. ओरिएंटल डेली के अनुसार यह घटना चीन के शांगडोंग में हुई, जहां खाने का सामान पहुंचाने वाले एक डिलीवरी ब्वॉय को एक ग्राहक से अजीबोगरीब रिक्वेस्ट मिली. ऑर्डर एक कप चाय पहुंचाने को लेकर था लेकिन उस ऑर्डर को लेकर जो टिप्पणी की गई थी वो असामान्य थी. ऑर्डर में उस महिला ने अपने पूर्व प्रेमी को दूध की चाय ले जाकर देने और फिर उसके चेहरे फर उसे फेंक देने के लिए कहा था क्योंकि उसे उस पर बहुत ज्यादा गुस्सा था. महिला ग्राहक ने लिखा, "चाय अच्छी होने की जरूरत नहीं है, बस उसके चेहरे पर वो सही तरीके से फेंकी जाए. अब आप सोच रहे होंगे की फूड डिलीवरी ब्वॉय भला ऐसा कैसे कर सकता है और इसमें तो उसकी नौकरी जाने का खतरा है. लेकिन डिलीवरी ब्वॉय ने परिणामों की चिंता किए बिना ग्राहक के रिक्वेस्ट को पूरा करने के लिए इतना निस्वार्थ था कि उसने वही किया जो उससे कहा गया था.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











