
टूटी 14 साल की शादी! जय से एलिमनी नहीं बेटी की अच्छी परवरिश चाहती हैं माही, करीबी का दावा
AajTak
वी कपल माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरों के बीच अब सच सामने आया है. दोनों के बीच भले ही दूरियां आई हों, लेकिन एक-दूसरे के प्रति सम्मान और बेटी तारा के लिए प्यार अब भी बरकरार है. जानिए क्यों माही ने एलिमनी मांगने से किया इनकार और कैसे दोनों मिलकर तारा की परवरिश करेंगे.
टीवी के मशहूर कपल माही विज और जय भानुशाली पिछले कुछ महीनों से अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके अलग होने की वजह, एलिमनी और कई बातों को लेकर कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं. हालांकि माना जा रहा है कि उनके अलग होने की खबरें कुछ हद तक सही हो सकती हैं, लेकिन एलिमनी की मांग और झगड़ों से जुड़ी खबरें पूरी तरह गलत हैं.
एलिमनी नहीं चाहतीं माही
माही की एक करीबी दोस्त ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में बातचीत की और कहा कि,“माही कभी भी जय से एलिमनी नहीं मांगेगी. वह सच्चे दिल से चाहती है कि जय अपनी जिंदगी में आगे बढ़े. वह उसे किसी भी तरह की तकलीफ नहीं देना चाहती. दोनों के बीच आज भी अच्छा रिश्ता है और वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते हैं.”
सोर्स ने आगे बताया कि,“जय माही की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं, और यही भावना माही की तरफ से भी है. उनका रिश्ता बहुत खूबसूरत है. हम चाहते हैं कि लोग समझें- हर रिश्ता तलाक के बाद कड़वाहट में खत्म नहीं होता. माही के लिए इंसान की कीमत उसके पैसे से नहीं, बल्कि उसके स्वभाव से तय होती है.”
तारा की मिलकर परवरिश करेंगे जय-माही
उन्होंने यह भी कहा कि,“उनकी बेटी तारा दोनों के बीच की सबसे मजबूत कड़ी है. वे तारा के लिए साथ मिलकर अच्छे माता-पिता बनेंगे. भले ही अब वे सोशल मीडिया पर साथ में न दिखें, लेकिन एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं, जिससे रिश्ता हल्का-फुल्का और दोस्ताना बना रहता है.”

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











