
टूटी सड़क और गड्ढों की कर पाएंगे शिकायत, फोन में इंस्टॉल कर लें ये सरकारी ऐप
AajTak
Android और iOS यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर सरकारी एजेंसी ने एक खास ऐप की जानकारी दी. बताया है कि यहां आप अपने इलाके की टूटी सड़कों और वहां मौजूद गड्ढों की रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके बाद उनको ठीक करा दिया जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
घर या अपने इलाके में आपने भी टूटी सड़कें या सड़कों पर गड्ढे जरूर देखें होंगे. इन गड्ढों की वजह से ना सिर्फ पानी जमा होता है. कई बार ये हादसों की वजह भी बनते हैं. खराब सड़क और गड्ढों को ठीक कराने के लिए ऐप आप सरकारी ऐप का सहारा ले सकते हैं. इस ऐप का नाम Sameer App है.
Central Pollution Control Board का यह ऐप यूं तो AQI आदि के लिए तैयार किया गया है. इस पर आप टूटी सड़कों और सड़कों पर मौजूद गड्ढों की भी रिपोर्ट कर सकते हैं. यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर मौजूद है.
सड़क पर गड्ढे की शिकायत कहां करें?
इस ऐप को लेकर खुद Central Pollution Control Board ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने एक ऐप की जानकारी दी और बताया कि अगर आप अपने आसपास कहीं टूटी सड़क या गड्ढा देखें, तो #SameerApp डाउनलोड करें और 'Unpaved Road/Pits' कैटेगरी में शिकायत दर्ज करें.
सड़क पर गड्ढे की शिकायत कैसे करें?
SameerApp, Android और iOS यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है. ये ऐप Google Play Store और Apple App Store पर मौजूद है, जिसकी जानकारी पोस्ट में दी गई है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












