
टी20 वर्ल्ड कप के बीच BCCI का कड़ा फैसला... खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगी पत्नियां और मंगेतर, अलग होटल में ठहरना होगा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार नहीं रह सकेंगे. टीम मैनेजमेंट की मांग को BCCI ने खारिज कर दिया है. बोर्ड ने साफ किया है कि खिलाड़ी चाहें तो परिवार के लिए अलग होटल में निजी व्यवस्था कर सकते हैं. यह नीति बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हार के बाद लागू हुई है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेटरों के साथ उनके परिवारों के ठहरने को लेकर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने कड़ा रुख अपनाया है.
भारतीय टीम मैनेजमेंट की उस मांग को BCCI ने खारिज कर दिया है, जिसमें खिलाड़ियों की पत्नियों और मंगेतरों को टीम होटल में रहने की अनुमति मांगी गई थी.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के दौरान परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे. हालांकि, अगर कोई खिलाड़ी चाहे तो अपने परिवार के लिए अलग होटल में निजी व्यवस्था कर सकता है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह खिलाड़ी की होगी. BCCI इस संबंध में कोई इंतजाम नहीं करेगा.
BCCI का मानना है कि भारत इस टूर्नामेंट का सह-मेजबान है और टीम को केवल पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका जाना है, ऐसे में फैमिली स्टे की जरूरत नहीं है.यह भी पढ़ें: भारतीय टीम में लागू हुआ 'फैमिली रूल', चैम्पियंस ट्रॉफी में साथ नहीं जाएंगे पत्नी-बच्चे
बोर्ड की मौजूदा नीति के तहत; किसी लंबे विदेशी दौरे (45 दिन या उससे अधिक) पर ही खिलाड़ियों को अधिकतम 14 दिन तक परिवार साथ रखने की अनुमति दी जाती है.
BCCI सूत्र ने कहा- टीम मैनेजमेंट ने बोर्ड से पूछा था कि क्या पत्नियां और मंगेतर टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं और होटल में ठहर सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवार खिलाड़ियों के साथ नहीं रहेंगे. अगर खिलाड़ी चाहें तो वे अलग व्यवस्था कर सकते हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










