
टीम से बाहर थे, IPL में भी पस्त थे... फिर अचानक कुलदीप ने घुमा दी करियर की 'रिवर्स स्पिन'
AajTak
कुलदीप यादव की फिरकी बल्लेबाजों को खूब परेशान कर रही है. एशिया कप में सर्वाधिक विकेट चटकाने के बाद कुलदीप ने विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी गदर काटा है. दिल्ली टेस्ट मैच में कुलदीप यादव ने पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी थी.
कुलदीप यादव... वो चाइनामैन गेंदबाज जिसका टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मार्च 2017 में हुआ था. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि कुलदीप आठ साल से ज्यादा के अपने टेस्ट करियर में अब तक केवल 15 मुकाबले खेल सके हैं. कुलदीप लगातार टीम से ड्रॉप होते रहे हैं. वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भी उनकी जगह लगातार पक्की नहीं रही है.
हालिया इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. उस सीरीज में कुलदीप यादव को एक भी मुकाबले में भाग नहीं लेने का मौका नहीं मिला था. लगातार बेंच पर बैठे रहने से कोई भी खिलाड़ी थोड़ा तनाव में आ सकता है, लेकिन कुलदीप को खुद पर काफी भरोसा था कि उन्हें एशियाई कंडीशन्स में जरूर चांस मिलेगा.
इसके बाद जब एशिया कप 2025 की बारी आई, तो कुलदीप यादव भारतीय टीम के फ्रंटलाइन स्पिनर बनकर उभरे. बाएं हाथ के इस फिरकी गेंदबाज ने साबित कर दिया कि वे टीम इंडिया के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं. उस टूर्नामेंट में कुलदीप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. कुलदीप ने एशिया कप 2025 में कुल 7 मैचों में 9.29 की औसत से 17 विकेट चटकाए. टी20 एशिया कप के एक संस्करण में ये किसी गेंदबाज के लिए सर्वाधिक विकेट रहे.
अब दिल्ली टेस्ट में खोला 'पंजा' जब-जब कुलदीप यादव को चांस मिला, उन्होंने खुद को साबित किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी कुलदीप की फिरकी ने जमकर धूम मचाई है. कुलदीप यादव ने पहली पारी में पांच विकेट झटके, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका पांचवां 5 विकेट हॉल रहा.
कुलदीप यादव ऐसे दूसरे बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर (चाइनामैन बॉलर) हैं, जिन्होंने टेस्ट में पांच बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए. कुलदीप से पहले इंग्लैंड के स्पिनर जॉनी वार्डले ने यह उपलब्धि हासिल की थी. इस प्रदर्शन के साथ कुलदीप ने साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल एडम्स को पीछे छोड़ दिया था, जिन्होंने चार बार टेस्ट पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट झटके थे.
कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. पिछले आईपीएल सीजन में कुलदीप ने शुरुआती कुछ मैचों में अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी फॉर्म में गिरावट आई थी. दिल्ली कैपिटल्स भी एक समय अंकतालिका में ऊपर थी, लेकिन बाद के मैचों में कुलदीप की तरह टीम का परफॉर्मेंस भी गिरा और वो प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी. कुलदीप ने आईपीएल 2025 में कुल 14 मैच खेलकर 24.06 की औसत से 15 विकेट झटके थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










