
टीम में सेलेक्ट होते ही रोने लगे थे सूर्यकुमार यादव, कहा- कोहली की कप्तानी में खेलना सपना था
AajTak
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टी-20 टीम में जब उन्हें शामिल किया गया तो वो रोने लगे थे, साथ ही उन्होंने कहा कि विराट कोहली की कप्तानी में खेलना सपना था.
घरेलू क्रिकेट में लंबे संघर्ष के बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह मिली है. इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 के सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी टीम में चयन होने के उम्मीद थी, लेकिन वो चूक गए थे. सूर्यकुमार यादव ने हारी नहीं मानी और आखिरकार अब उनका सपना सच हो गया है. सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टी-20 टीम में जब उन्हें शामिल किया गया तो वो रोने लगे थे, साथ ही उन्होंने कहा कि विराट कोहली की कप्तानी में खेलना सपना था. आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा कि जब टीम में मेरा चयन हुआ तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था. मैं कमरे में बैठा था और मूवी देखने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान मोबाइल पर नोटिफिकेशन आया कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मेरा चयन हो गया है. ये देखते ही मैं रोने लगा. मैंने अपने माता-पिता, बहन और पत्नी को कॉल किया. हम सब रोने लगे थे.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










