
टीम इंडिया से डर कर भागा, अब 'इंद्रदेव' सिखाएंगे सबक! पाकिस्तान की T20 वर्ल्ड कप में मुसीबत अभी तो और बढ़ेगी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है. कोलंबो में दो अन्य मुकाबलों पर बारिश का खतरा है, जिससे पॉइंट और नेट रन रेट दोनों प्रभावित हो सकते हैं. ICC नियमों के तहत फॉरफिट से NRR को बड़ा झटका लगेगा, जिससे सुपर-8 की राह लगभग बंद हो सकती है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज मैच का बायकॉट करने का फैसला जरूर कर लिया है, लेकिन यह कदम उनके ही अभियान के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता नजर आ रहा है. खास बात यह है कि पाकिस्तान अपने सभी ग्रुप मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाला है, जहां मौसम हमेशा से टीमों के लिए चुनौती रहा है.
सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को ग्रुप स्टेज में चार मुकाबले खेलने हैं. इनमें से एक मैच वे भारत के खिलाफ खुद ही छोड़ रहे हैं. बाकी बचे तीन मुकाबलों में से दो पर बारिश का साया मंडरा रहा है, जिससे पाकिस्तान की क्वालिफिकेशन की राह और भी मुश्किल हो सकती है.
कोलंबो का मौसम ऐतिहासिक रूप से अनिश्चित रहा है. अगर इन दो मुकाबलों में से एक भी बारिश की भेंट चढ़ता है, तो पाकिस्तान को न सिर्फ अंक तालिका में नुकसान होगा, बल्कि नेट रन रेट (NRR) के लिहाज से भी भारी झटका लग सकता है.
AccuWeather के मुताबिक, पाकिस्तान का पहला मुकाबला 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ है, जिसमें करीब 64 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है. खासकर मैच के दूसरे हिस्से में बारिश का खतरा ज्यादा है, जिससे मुकाबला वॉशआउट हो सकता है.
दिलचस्प बात यह है कि जिन दो मैचों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, वे USA और भारत के खिलाफ मुकाबले हैं , जो 10 और 15 फरवरी को होने हैं. हालांकि, पाकिस्तान सरकार पहले ही भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मैच के बायकॉट का ऐलान कर चुकी है, भले ही अब तक इसकी लिखित सूचना ICC को नहीं दी गई हो.
पाकिस्तान को USA के खिलाफ भी सतर्क रहना होगा. पिछली बार डलास की मुश्किल पिच पर USA से मिली हार ने ही पाकिस्तान को शुरुआती दौर में बाहर कर दिया था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











