
टीम इंडिया को बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह
AajTak
जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई से चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज करने का अनुरोध किया था. बुमराह के अनुरोध को बीसीसीआई ने स्वीकार कर लिया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला चौथे टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. वो निजी कारणों से चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. बुमराह ने बीसीसीआई से चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज करने का अनुरोध किया था. बुमराह के अनुरोध को बीसीसीआई ने स्वीकार कर लिया है. बीसीसीआई ने ट्विट करके इस बात की पुष्टि की है. NEWS - Jasprit Bumrah released from India’s squad Jasprit Bumrah made a request to BCCI to be released from India’s squad ahead of the fourth Test owing to personal reasons. More details - https://t.co/w2wlfodmq8 #INDvENG pic.twitter.com/mREocEuCGa बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 'जसप्रीत बुमराह को भारतीय स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. बुमराह ने निजी कारणों के चलते चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज करने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.'
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










