
टीम इंडिया का विजयी रथ जारी, पहले वनडे में ही कोहली ब्रिगेड ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया
AajTak
टेस्ट और टी20 सीरीज पर कब्जा करने वाली टीम इंडिया ने वनडे में भी धमाकेदार शुरुआत की है. पुणे में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड को 66 रनों से हराया. टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन ने शानदार 98 रनों की पारी खेली.
टेस्ट और टी20 सीरीज पर कब्जा करने वाली टीम इंडिया ने वनडे में भी धमाकेदार शुरुआत की है. पुणे में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया. टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन ने शानदार 98 रनों की पारी खेली. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 317 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 251 रनों पर ढेर हो गई. अपने डेब्यू मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने सबको प्रभावित किया. उन्होंने तीन विकेट चटकाए. दरअसल, टेस्ट और टी-20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच पुणे में खेला गया. 318 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन बाद में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा भारतीय गेंदबाज अंग्रेज बल्लेबाजों को छकाते गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











