
टीचर्स की हत्या को Jammu kashmir के Former Deputy CM ने बताया सलेक्टिव किलिंग, 370 हटने की गिनाईं खूबियां
AajTak
आतंक के खूनी पंजे से कश्मीर घाटी बार-बार लहूलुहान हो रही है. आज श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने स्कूल को निशाना बनाया. हमले में स्कूल की प्रिंसिपल और एक टीचर की मौत हो गई. घाटी अभी मंगलवार को हुई 3 हत्याओं के सदमे से उबरी भी नहीं थी कि आज फिर खून-खराबा हो गया. परिवार में मातम है और लोगों में गुस्सा है. पूरे इलाके में घेराबंदी के बाद सर्च ऑपरेशन चल रहा है. इस मामले पर भारतीय जानता पार्टी के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने आजतक से बात की. देखें क्या कहा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











