
टीकाकरण में आंध्र प्रदेश ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 10 लाख से अधिक लोगों को लगाई वैक्सीन
AajTak
आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे तक राज्य भर में कुल 10,42,233 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. YS जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने इस सामूहिक टीकाकरण अभियान के लिए अपने गांव/वार्ड सचिवालय सिस्टम का इस्तेमाल किया. इससे पहले एक दिन में 6 लाख वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड भी आंध्र के नाम दर्ज है.
देश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग में टीकाकरण अभियान चल रहा है. आंध्र प्रदेश भी कोरोना महामारी की दूसरी और पहली लहर दोनों में बुरी तरह प्रभावित रहा है. लेकिन रविवार को आंध्र प्रदेश ने एक मिलियन से अधिक (10,42,233) कोरोना वैक्सीन की डोज देकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया. आंध्र प्रदेश में हो रहा रिकॉर्ड टीकाकरण
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










