
टीएमसी ने लगाया सांसदों से धक्का-मुक्की का आरोप, लोकसभा सचिवालय ने कहा- CCTV फुटेज में ऐसा कुछ नहीं
AajTak
टीएमसी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में बिल पेश होने के दौरान उनकी पार्टी के सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई है. पार्टी की महिला सांसद मिताली बैग ने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू और रवनीत बिट्टी ने उन्हें पीछे की ओर धक्का दिया, जिसमें उन्हें मामूली चोट भी आई है.
लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से पेश किए गए तीन संविधान संशोधन विधेयकों पर जोरदार हंगामा देखने को मिला. सरकार इन बिल के जरिए संविधान में 130वां संशोधन करने जा रही है, जिसके तहत गंभीर अपराध के आरोपों में 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य के मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना होगा. विपक्ष इसे संविधान का उल्लंघन बता रहा है और इस बिल की खिलाफत कर रहा है.
टीएमसी सांसद से हुई धक्का-मुक्की?
टीएमसी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में बिल पेश होने के दौरान उनकी पार्टी के सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई है. पार्टी की महिला सांसद मिताली बैग ने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू और रवनीत बिट्टी ने उन्हें पीछे की ओर धक्का दिया, जिसमें उन्हें मामूली चोट भी आई है. उन्होंने बताया कि पार्टी की अन्य महिला सांसदों को भी निशाना बनाया गया, तब जाकर पुरुष सांसदों ने हमें आकर बचाया.
ये भी पढ़ें: बिल की कॉपी फाड़ी, अमित शाह की ओर फेंके कागज... लोकसभा में विपक्षी सांसदों का जोरदार हंगामा
इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैंने सदन में बिल की कॉपी नहीं फाड़ी, लेकिन अगर किसी ने ऐसा किया है तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि ये बिल असंवैधानिक हैं और विपक्ष को विरोध जताने का पूरा अधिकार है.
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि सरकार ने हमें बिना बताए ही बिल पेश कर दिया. उन्होंने कहा कि हमारे सांसदों ने बिल पेश होने के दौरान इसका विरोध किया और सदन की वेल आ गए. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि टीएमसी सांसदों के विरोध का सामना करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को मार्शलों से सुरक्षा लेनी पड़ी. उन्होंने कहा कि बीजेपी की मंशा साफ हो गई और वे भारतीय संविधान को बदलना चाहते हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






