टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड पर दिल्ली हाईकोर्ट की तिहाड़ प्रशासन को फटकार, पूछे ये दो सवाल
AajTak
टिल्लू ताजपुरिया की 2 मई को हत्या कर दी गई थी. इसका आरोप कथित तौर पर गौगी गैंग के दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान पर लगा है. गैंगस्टर टिल्लू के पिता और भाई ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है. इसी याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई
तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन को फटकार लगाई है. साथ ही जेल प्रशासन से दो सवाल भी पूछे. गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए.
कोर्ट ने कहा कि इस मर्डर को लेकर जो सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है, वो परेशान करने वाला है. जब ये पूरा वाक्या घट रहा था तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने के लिए समय रहते कोई एक्शन क्यों नहीं लिया? ये केस चेतना को झकझोर देने वाला है और ऐसे मामलों को स्वीकार नहीं किया जा सकता.
हाईकोर्ट ने ये टिप्पणी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के पिता और भाई की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए सरकार से स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था.
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन से सवाल पूछे. कोर्ट ने कहा क्या इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों के बीच बेहतर संवाद के लिए उन्हें वॉकी टॉकी नहीं दिया जा सकता? कोर्ट का सवाल ये भी था कि क्या कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेलकर्मियों को हथियार नहीं दिए जा सकते?
हाईकोर्ट ने सरकार की ओर से पेश स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए टिल्लू के घरवालों को इस पर जवाब दाखिल करने को कहा है. अगली सुनवाई जुलाई में होगी.
तिहाड़ में गैंगवार से निपटने के लिए QRT तैयार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










