
टिकट, लैपटॉप, पासपोर्ट... हिंदी और इंग्लिश दोनों में उपयोग होते हैं कई शब्द
AajTak
हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है ताकि हिंदी भाषा को बढ़ावा दिया जा सके. इसके साथ ही कई ऐसे शब्द हैं जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में समान रूप से इस्तेमाल होते हैं.
Hindi Diwas 2025: हर साल 14 सितंबर को पूरे भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना और इसे हमारी दैनिक जीवन में अधिक प्रचलित बनाना है. हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और हमारी पहचान का भी प्रतीक है.
स्कूलों, कॉलेजों में होता है प्रोगाम हिंदी दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जैसे कि भाषण प्रतियोगिताएं, कविता पाठ, निबंध प्रतियोगिताएं और हिंदी साहित्य पर चर्चा। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अपनी मातृभाषा का सम्मान करना और इसे जीवित रखना कितना महत्वपूर्ण है.
हिंदी को मिली वैश्विक पहचान हिंदी का प्रचार-प्रसार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हिंदी प्रेमियों और भारतीय प्रवासियों के बीच बढ़ रहा है. यह हमारी भाषा को एक वैश्विक पहचान देने में मदद करता है. हिंदी को पढ़ना, बोलना और लिखना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. हिंदी दिवस हमें यह संदेश देता है कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है.
ऐसे शब्द जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों में इस्तेमाल होते हैं

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












