
टारगेट किलिंग, TRF और नया टेरर मैप... जम्मू कश्मीर के शांत इलाकों को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश समझें
AajTak
जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की बड़ी साजिश का अंदेशा है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान लेह से श्रीनगर को हर मौसम में जोड़ने वाली जोजिला सुरंग के काम में दहशत पैदा कर देरी करना चाहता है. इस वजह से ही उसने ये हमला करवाया है. इतना ही नहीं, आतंकियों का मकसद गैर कश्मीरियों को निशाना बनाना नहीं था, बल्कि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को मौत के घाट उतारना था.
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है. हमले के दिन से लेकर इलाका तक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. रविवार को ही श्रीनगर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की कश्मीर मैराथन हुई है और देर शाम 20 किमी दूर गगनगीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मजदूरों को लहूलुहान कर दिया है. फिलहाल, TRF, टारगेट किलिंग और पाकिस्तान का नया टेरर मैप सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई टेंशन बन गया है.
बताते चलें कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांदरबल में टनल निर्माण का काम चल रहा है. यहां रविवार देर शाम नकाबपोश आतंकी आए और हमला कर दिया. इसमें एक डॉक्टर और छह मजदूरों की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हुए हैं. आतंकवादियों ने यह हमला तब किया, जब मजदूर और अन्य कर्मचारी अपने कैंप में लौट आए थे. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि हमले में लिप्त आतंकियों के बारे में अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं.
सोमवार को सुरक्षा एजेंसी काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने कश्मीर में नए आतंकवादी संगठन 'तहरीक लबैक या मुस्लिम' (Tehreek Labaik Ya Muslim) के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस संगठन को लश्कर-ए-तैयबा की ब्रांच माना जाता है. ये कथित तौर पर 'बाबा हमास' नाम का एक पाकिस्तानी आतंकवादी हैंडलर ऑपरेट कर रहा था.
कश्मीर को अशांत दिखाने की कोशिश
जम्मू कश्मीर में यह पहली बार नहीं है, जब आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया हो. जम्मू रीजन और सोनमर्ग जैसे शांत इलाकों में आतंकी लंबे समय से दहशत फैलाने के लिए बड़ी साजिश कर रहे हैं. यह सामने आ रहा है कि गांदरबल आतंकी हमले के पीछे दुनिया में कश्मीर को फिर अशांत दिखाने का प्रयास किया गया है. इस पूरे हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है. इस संगठन ने अपना नाम बदलकर अब द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ नाम रख लिया है.
टारगेट किलिंग के जरिए दहशत फैलाने का प्रयास

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










