
टाइम्स स्क्वायर के पास सड़क पर पानी! भारतीय ने दिखाई न्यूयॉर्क की हकीकत
AajTak
न्यूयॉर्क सिटी की चमक-दमक के बीच एक भारतीय युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वह टाइम्स स्क्वायर के पास सड़क किनारे भरे पानी और गड्ढे की हालत दिखाता है.
न्यूयॉर्क सिटी को दुनिया की सबसे चमकदार और विकसित शहरों में गिना जाता है, लेकिन एक भारतीय युवक का वीडियो इस छवि के पीछे छिपी सच्चाई को सामने लाता है. इंस्टाग्राम पर गौरव मिश्रा नाम के भारतीय ने मैनहैटन की व्यस्त सड़क पर चलते हुए एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड किया. जैसे ही वह कैमरा घुमाते हैं, सड़क के कोने पर जमा पानी और बड़े गड्ढे की तस्वीर दिखाई देती है. यह जगह टाइम्स स्क्वायर से कुछ ही दूरी पर स्थित 42वीं स्ट्रीट का हिस्सा है.
वीडियो के अंत में उन्होंने एक लाइन डाली कि दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में भी कमियां होती हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या न्यूयॉर्क सच में जितना चमकदार और साफ-सुथरा दिखता है, उतना है भी?
न्यूयॉर्क चमकदार जरूर है...
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने कहा कि न्यूयॉर्क चमकदार जरूर है, पर उसकी सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याएं अक्सर देखने को मिलती हैं. टूटती सड़कें, पानी भरना, भीड़भाड़ और मौसम की वजह से बनी दिक्कतें रोजमर्रा का हिस्सा हैं.
देखें वायरल वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












