
टाइगर रिजर्व की बाउंड्री से 1 KM के भीतर माइनिंग एक्टिविटी कोर्ट के आदेश की अवमानना है: सुप्रीम कोर्ट
AajTak
कोर्ट ने कहा कि मामले को देखने के बाद हम पाते हैं कि टाइगर रिजर्व की सीमाओं से एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी खनन गतिविधियों को जारी रखना 26 अप्रैल, 2023 के हमारे आदेश की अवमानना होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि टाइगर रिजर्व की सीमाओं से एक किलोमीटर के दायरे में खनन गतिविधियों (Mining Activities) को जारी रखना कोर्ट के आदेश की अवमानना होगी. शीर्ष कोर्ट ने पिछले साल अप्रैल में आदेश जारी किया था. सुप्रीम कोर्ट ने 26 अप्रैल, 2023 के अपने फैसले में निर्देश दिया था कि किसी नेशनल पार्क और वन्यजीव अभयारण्य के भीतर और उनकी सीमा से एक किलोमीटर के क्षेत्र में खनन की अनुमति नहीं होगी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, न्यायमूर्ति बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी जिसमें राजस्थान सरकार को 26 अप्रैल के फैसले का कथित उल्लंघन करने वाली सभी खनन गतिविधियों को रोकने का निर्देश देने की मांग की गई थी. पीठ में न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी और न्यायमूर्ति संदीप मेहता भी शामिल थे. पीठ ने कहा कि 26 अप्रैल, 2023 के हमारे फैसले में हमने सभी संरक्षित क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था.
कोर्ट ने कहा कि मामले को देखने के बाद हम पाते हैं कि टाइगर रिजर्व की सीमाओं से एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी खनन गतिविधियों को जारी रखना 26 अप्रैल, 2023 के हमारे आदेश की अवमानना होगी.
पीठ ने कहा कि इन टिप्पणियों को देखते हुए उसे नहीं लगता कि बाघ निवास स्थान (बाघ अभयारण्य) की सीमाओं से एक किमी के दायरे में खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए राजस्थान राज्य को किसी विशेष निर्देश की जरूरत है. पीठ ने कहा कि आवेदक ने दावा किया था कि सरिस्का बाघ निवास के एक किमी के दायरे में खनन गतिविधियां जारी थीं, जो एक प्रोटेक्टेड एरिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










