
टमाटर 60 तो बीन्स 50 रुपये किलो... जानें दिल्ली में अचानक क्यों बढ़ गए सब्जियों के रेट
AajTak
थोक बाजारों में विक्रेताओं ने बताया कि आलू, प्याज और टमाटर जैसी रसोई की मुख्य सब्जियों के साथ-साथ फूलगोभी, पत्तागोभी और लौकी जैसी हरी सब्जियों की कीमतें विशेष रूप से बढ़ गई हैं. आजादपुर सब्जी मंडी के एक व्यापारी ने बताया, "वर्तमान में टमाटर का थोक मूल्य लगभग 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम है."
हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश में देरी के कारण फसल को हुए नुकसान से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं. आलम ये है कि इन दिनों लोगों को टमाटर जैसी रोजमर्रा की चीजें दोगुनी कीमत पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. थोक बाजारों में विक्रेताओं ने बताया कि आलू, प्याज और टमाटर जैसी रसोई की मुख्य सब्जियों के साथ-साथ फूलगोभी, पत्तागोभी और लौकी जैसी हरी सब्जियों की कीमतें विशेष रूप से बढ़ गई हैं. आजादपुर सब्जी मंडी के एक व्यापारी ने बताया, "वर्तमान में टमाटर का थोक मूल्य लगभग 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम है."
पीटीआई के मुताबित टमाटर की स्थानीय किस्म 1,200 रुपये प्रति 28 किलोग्राम (1 क्रेट) और संकर किस्म 1,400 से 1,700 रुपये में बिक रही है. पहले ये लगभग 25-30 रुपये किलो में बिकते थे. थोक बाजार में अन्य सब्जियों की कीमत करीब 25 से 28 रुपये प्रति किलोग्राम है. जो सब्जियां 10 से 15 रुपये में बिकती थीं, वे अब 25 से 30 रुपये में मिल रही हैं. बीन्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जो 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही हैं. इसके पीछे का मुख्य कारण इस बार भीषण गर्मी से फसल को हुआ नुकसान है.
टमाटर की हिमाचल से होती है सबसे ज्यादा आपूर्ति
इस साल तेज गर्मी और देर से हुई बारिश के कारण कीमतों में उछाल आया है. आजादपुर मंडी के थोक विक्रेत भगत ने बताया कि ज्यादातर आपूर्तिकर्ता हिमाचल प्रदेश से टमाटर मंगाते हैं, जहां फसल सूख गई है. पहाड़ों में फसलें बारिश पर निर्भर करती हैं और इस बार बहुत गर्मी थी, बहुत कम बारिश हुई, जिससे पौधे सूख गए और कीटों से संक्रमित हो गए. सूखे के बाद भारी बारिश हुई, जिससे फसलों को और नुकसान पहुंचा. भगत ने बताया, "फिलहाल आपूर्ति कम है और गुणवत्ता खराब है."
महाराष्ट्र से टमाटर आने में लगेगा समय
ओखला सब्जी मंडी के एक अन्य व्यापारी ने बताया कि अभी केवल दो जगहों से टमाटर की आपूर्ति हो रही है - कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश. अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र से 10-15 अगस्त के आसपास नई फसल आने तक कीमतें ऊंची रहेंगी. उन्होंने बताया, "नई फसल को उगने में करीब 60 दिन लगते हैं. अनुमान है कि 15 अगस्त के आसपास कीमतें स्थिर होने लगेंगी. मांग अभी भी स्थिर है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










