
टमाटर पैदा करके फंस गए किसान
AajTak
यूपी में टमाटर की बंपर फसल का उत्पादन करने वाले किसानों पर कोरोना कर्फ्यू की भीषण मार पड़ी है. टमाटर के दाम छह गुना से भी ज्यादा कम होने के चलते किसानों को लागत निकालना मुश्किल हो रहा है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के किसान टमाटर की पैदावार करके अपने परिवार का पेट भरते आ रहे हैं. शामली और थानाभवन क्षेत्र के 15 हेक्टेयर में टमाटर की खेती होती है. पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन से टमाटर की फसल पैदा करने वाले किसानों को काफी घाटा सहना पड़ा था. इस वर्ष किसानों को राहत की उम्मीद थी लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने एक बार फिर किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया है. इस वर्ष होली से पहले टमाटर मंडियों में 15 से 20 रुपए प्रति किलो मिल रहा था. कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद से टमाटर के दाम में गिरावट आई है. शामली मंडी के आढ़ती प्रवीण कुमार सैनी के मुताबिक दिल्ली में कोरोना कर्फ्यू के चलते आजादपुर मंडी में किसान टमाटर नहीं ले जा रहे हैं. टमाटर का मंडी में फुटकर विक्रेताओं द्वारा उठान नहीं किया जा रहा है. इस वजह से मंडी टमाटर का दाम तेजी से गिरा है. अब यह पांच रुपए प्रति किलो से भी कम मूल्य पर बेचा जा रहा है. बावजूद इसके टमाटर के खरीददार नहीं मिल रहे हैं. सहारनपुर के एक बड़े किसान गिरीश मलिक बताते हैं, “टमाटर की एक बीघा खेती में 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक लागत आती है, मगर कम दाम मिलने से टमाटर तुड़वाई की मजदूरी नहीं मिल रही है. इस कारण टमाटर की फसल खेत में ही सड़ रही है. किसान अपनी फसल को सड़ता हुआ देखने को विवश है.”
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










