
'टंकी तो लग जाएगी, पानी कहां से आएगा? जलवायु शरणार्थी कहलाएंगे भारतीय', वाटरमैन राजेंद्र सिंह ने जताई चिंता
AajTak
India Today Conclave 2021: जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने की सरकार कोशिश कर रही है. इसपर भारत के 'वाटरमैन' राजेंद्र सिंह ने कहा कि टंकी का कनेक्शन लगाना और पानी पहुंचाना दोनों अलग बात हैं.
देश में पानी की कमी से लोग जूझ रहे हैं, समस्याओं को खत्म करने के लिए सरकार भी कई कदम उठा रही है. इसपर बात करने के लिए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 (India Today Conclave 2021) में जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर भरत लाल और वाटरमैन के रूप से पहचाने जाने वाले राजेंद्र सिंह शामिल हुए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










