
'झूठ बोलना बंद करें केजरीवाल नहीं तो करेंगे कार्रवाई', शकूर बस्ती से जुड़े आरोपों पर बोले दिल्ली LG
AajTak
दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कहा, 'आज अरविंद केजरीवाल शकूर बस्ती की झुग्गियों के नजदीक गए. वहां उन्होंने शकूर बस्ती को लेकर जो बयान दिया, वह पूरी तरह से झूठ है. 27 दिसंबर की DDA की बैठक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एलजी ने इस जमीन (शकूर बस्ती की जमीन) का लैंड यूज बदल दिया है. DDA ने न तो इस बस्ती का लैंड यूज बदला है और न ही DDA ने कोई बेदखली या तोड़फोड़ का नोटिस दिया है.'
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की शकूर बस्ती को लेकर दिल्ली एलजी पर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि एलजी ने इस जमीन का लैंड यूज बदल दिया है. अब दिल्ली एलजी वी.के. सक्सेना ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि केजरीवाल झूठ बोलना बंद करें अन्यथा डीडीए उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा.
'DDA ने नहीं बदला लैंड यूज'
दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने कहा, 'आज अरविंद केजरीवाल शकूर बस्ती की झुग्गियों के नजदीक गए. वहां उन्होंने शकूर बस्ती को लेकर जो बयान दिया, वह पूरी तरह से झूठ है. 27 दिसंबर की DDA की बैठक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एलजी ने इस जमीन (शकूर बस्ती की जमीन) का लैंड यूज बदल दिया है.'
उन्होंने कहा, 'DDA ने न तो इस बस्ती का लैंड यूज बदला है और न ही DDA ने कोई बेदखली या तोड़फोड़ का नोटिस दिया है. केजरीवाल जानबूझकर झूठ बोल रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं. 27 दिसंबर को DDA की बैठक में केजरीवाल के दो विधायक मौजूद थे.'
'झूठ बोलना बंद करें केजरीवाल'
दिल्ली एलजी ने कहा, 'मेरी उनको (अरविंद केजरीवाल) सलाह है कि वो तत्काल प्रभाव से इस विषय पर झूठ बोलना बंद करें वरना DDA उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा.' दरअसल अरविंद केजरीवाल रविवार को शकूर बस्ती की एक झुग्गी में पहुंचे थे. उन्होंने यहां बीजेपी पर हमला करते हुए दावा किया कि 30 सितंबर, 2024 को रेलवे ने इस झुग्गी बस्ती की जमीन का टेंडर कर दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










